मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या करे
मोबाइल का खो जाना या चोरी हो जाना एक बहुत ही बड़ा दुस्वप्न हो सकता हे और अगर मोबाइल खो जाने पर क्या करे इसकी सही जानकारी नहीं हे तो ये बहुत बड़ा सरदर्द बन सकता हे |गुम हो चुके या चोरी हो चुके मोबाइल को खोजने के लिए कुछ प्रचलित विधियां आपको नीचे बताई गई हे जिसका प्रयोग कर सकते हे –
Find my device -
Google की Find my device और Apple के लिए Find my app का यूज करके आप अपने मोबाइल को ट्रैक कर सकते हे और उसको ब्लॉक भी कर सकते हो या उसको जोर से भी बजासकते हे ताकि अगर आसपास हे तो पता चल जाए या इसके अलावा आप चाहो तो उसका डाटा डिलीट कर सकते हो ताकि कई उसका दुरुपयोग ना कर सके इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और Email Id जो कि गूगल में अपडेट कर रखी हे वह जरूर होनी चाहिए अगर आपका मोबाइल स्विच ऑफ भी हे तो आपके इसकी सहायता से मोबाइल की लास्ट लोकेशन जान सकते हे और अगर आपको लग रहा हे कि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया हे तो फिर आप Factory reset device का यूज करके अपने डेटा को डिलीट कर सकते हे
सिम कार्ड को बंद करे
SIM को ब्लॉक कराए ताकि बैंक अकाउंट व अन्य जरूरी सेवाओं का दुरपयोग ना हो पाए जो मोबाल गुम या चोरी हो गयाहे उसका सिम कार्ड भी आप ब्लॉक करवा सकते हो उसके लिए आपको सेवा प्रदाता कंपनी से आपको कॉन्टैक्ट करना होगाऔर अपनी SIM को टेंपररी ब्लॉक कराना होगा , मोबाइल मिल जाने पर SIM पुनः Active कर दी जायेगी
पुलिस कंप्लेन करे
पुलिस में मोबाइल गुम होने या चोरी होने की कंप्लेन करे और उसका कंप्लेन नंबर/ एप्लीकेशन आपके पास रखे Police complain करने से आप कई प्रकार की लीगल प्रॉब्लम से बच सकते हे और और यह कदम आपके मोबाइल खोजने में बड़ामददगार हो सकता हे
CEIR
CEIR पर जाकर गुम हो चुके फोन की डिटेल डाल कर उसको ब्लॉक करे उसके लिए आपको मोबाइल की व अन्य डिटेल आपके पास होनी चाहिए जैसे –
- मोबाइल नंबर
- IMEI नंबर
- मोबाइल का ब्रांड और मॉडल
- पुलिस कंप्लेन नंबर/ एप्लिकेशन कॉपी
- मोबाइल मालिक का पहचान पत्र आदि डिटेल डालने के बाद में CEIR आपको एक Complaint ID देगा इसको आप इनकी वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हो

Comments
Post a Comment